🚨 रसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौत
🚗 रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर ईट-भट्ठा के समीप मंगलवार की सांय एक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में बाइक सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
😢 अठिला गांव निवासी अंकेश कुमार उर्फ छोटू राजभर (पुत्र श्याम नारायण राजभर) अपने गांव से बाइक से रसड़ा आ रहा था। सामने से आ रही कार से बचने का प्रयास करते समय उनकी बाइक बेकाबू होकर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
💔 घटना स्थल पर ही छोटू की दर्दनाक मौत हो गई। आस-पास के लोग तुरंत उन्हें रसड़ा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
😥 मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे राजभर बस्ती में मातम छा गया। छोटू तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजन शव को लेकर घर चले गए।
![]()

