🚨 सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार
📍 नगरा, बलिया
👮 सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ रील बनाकर वायरल करना युवक को महंगा पड़ गया। नगरा थाने की पुलिस ने युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
🚔 नगरा थाना पुलिस की टीम एसआई अमित यादव की अगुवाई में चेकिंग के लिए गोठाई तिराहे पर मौजूद थे तभी मुखबिर ने बताया कि जो व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपना फोटो तमंचा के साथ डाला था वह गड़वार जाने वाले मार्ग पर पैदल ही कहीं जा रहा है।
⏰ पुलिस ने गड़वार की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर शनिवार सुबह लगभग 05.30 बजे आरोपी को हिरासत में लिया गया।
🗂️ पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अखिलेश यादव (21 साल) पुत्र महेन्द्र यादव निवासी जुड़नपुर थाना नगरा बताया।
![]()

