🏛️ रसड़ा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न
💰 विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ की योजना पारित
🏢 रसड़ा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लाक के सभी गांवों में विकास के लिए लगभग 25 करोड़ की कार्य योजना का प्रस्ताव पारित किया गया।
👨💼 विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने कहा कि विधान सभा के साथ-साथ रसड़ा ब्लॉक का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से रसड़ा ब्लाक के चहुंमुखी विकास में सहयोग की अपील की।
🤝 बैठक में एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के प्रतिनिधि गुड्डु सिंह तथा सांसद राजीव राय के प्रतिनिधि उत्तीर्ण पांडेय भी मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांवों में विभिन्न कार्य योजनाओं का प्रस्ताव भी सौंपा।
📋 खंड विकास अधिकारी आफताब अहमद ने ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों से सरकार की योजनों का पारदर्शी तरीके से संचालित करने का आह्वान किया।
👥 बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, लाल बहादुर राजभर, अरविंद गोंड, हर्षदेव, नित्यानंद सिंह, रवींद्र यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह ने किया तथा आभार बीडीओ आफताब अहमद ने व्यक्त किया।
![]()

