Breaking News

Ballia-रसड़ा में दो सौ रुपए के विवाद में हुई हत्या, आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

“`html

रसड़ा, बलिया

📰 नगरा मार्ग स्थित राघोपुर अंगे्रजी शराब की दुकान के समीप एक फास्टफूड दुकानदार संतोष सिंह की हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने दो सौ रुपयों के विवाद में उन्हें गोली मार दी।

🔫 मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। कुछ ही घंटों बाद कठहुरा मोड़ के समीप पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों की गोली लगी एवं तीन को दौड़ा कर दबोचा गया।

🚔 गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना के बेलसड़ी निवासी संतोष सिंह उर्फ बागी (48 वर्ष) पुत्र राम अवध सिंह नगरा मार्ग स्थित राघोपुर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास चखना की दुकान किए थे। गुरुवार की रात 9.45 मिनट अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान गोलू सिंह अपने साथियों संग आकर गोली मार दिया।

⚖️ संतोष सिंह को गोली सिर पर एवं पेट में लगने से घटनास्थल मौत हो गई। अभियुक्त हत्या करके भाग गए। मृतक के पुत्र आदित्य सिंह की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

🚓 शुक्रवर की भोर में मुंडेरा रोड कठहुरा में 4.50 बजे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट/सर्विलांस टीम एवं कोतवाली पुलिस संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को देख संदिग्धों ने हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में मनजीत सिंह उर्फ ओम सिंह पुत्र स्व अरविंद सिंह मढ़ही निवासी एवं संदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

🛡️ वहीं अतुल सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र बृजेश सिंह, प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह निवासी खजुरगांव, प्रवीण सिंह उर्फ गोलू पुत्र नरेंद्र निश्चेनपुर थाना गाजीपुर को दौड़ा कर पकड़ा लिया गया। सभी घायलो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

“`

Loading

Back
Messenger