Breaking News

पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में जरूरतमंद महिलाओं को शॉल और फल का वितरण

📰 बलिया की राजधानी में स्थानीय राजनेता रहे पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय के कृपापात्र शिष्य, सामाजिक चिंतक एवं मदद संस्थान के मीडिया प्रभारी बब्बन विधार्थी ने अपने गुरु पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में प्रत्यक्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी मीडिया सेंटर अखार पर रविवार को लगभग दो दर्जन विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं में ओलेन शॉल, फल, बिस्किट, ब्रेड आदि का वितरण किया।

🧣 विधार्थी ने कहा कि बलिया की राजधानी ही नहीं बल्कि प्रदेश की राजधानी में अपनी धमक रखने वाले स्व. पांडेय जी शिख्षा के क्षेत्र के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी न जाने कितने लोगों का कल्याण किया। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए नर सेवा- नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करना ही उनके सच्ची श्रद्धांजलि है।

🩺 इस अवसर पर केके पाठक ने कहा कि स्व. पांडेय जी के न रहने के बावजूद उनके चाहने वाले और अनुवाई आज भी उनके आदर्शों पर चलकर समाजहित में कार्य कर रहे हैं। शिख्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

👥 इस मौके पर विश्वनाथ पांडेय, रणजीत सिंह, नितेश पाठक, डॉक्टर सुरेशचंद्र, बच्चन जी प्रसाद, रामजी गिरी, राकेश यादव, संजय जायसवाल, धीरज यादव, बित्तू उपाध्याय, श्याम जी, रविंद्र यादव, गौतम आदि मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger