Breaking News

Ballia-बेटियों को आत्म निर्भर बना कर ही समाज एवं राष्ट्र को विकसित किया जा सकता है-नीरज शेखर

🏛️ रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

🌟 आदर्श नगर पालिका कार्यालय पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने उनके कृतियों पर प्रकाश डाल कर बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया।

🎯 बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, ईओ सुरेश कुमार, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व नपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप सोनी ने रानी अहिल्या बाई होल्कर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

🗣️ मुख्य अतिथि का संबोधन⚡ मुख्य अतिथि नीरज शेखर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी न्यायप्रिय वीरांगना थी। उन्होंने सनातन धर्म के उत्थान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अपने राज्य से बाहर निकल कर कार्य किया।

🏛️ उन्होंने काशी विश्वनाथ से सोमनाथ तक अनेक मंदिरों के साथ तालाब कुओं का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने समाज सुधार एवं कृषि के विकास के साथ साथ महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

🎖️ सम्मान समारोह🏆 नपाध्यक्ष विनय शंकर जयसवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ महिलाओं एवं सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।

👥 इस मौके पर सुनीता मौर्य, मृदुला श्रीवास्तव, हर्ष नारायण सिंह, रिंकू सिंह समेत अन्य नपा कर्मी एवं भाजपा नेता मौजूद रहे। संचालन अर्जुन जायसवाल ने किया।

Loading

Back
Messenger