रसड़ा, बलिया
📍 रसड़ा, बलिया। तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के अध्यक्षों द्वारा नगर के मुनसफी तिराहे के समीप स्थित उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर लंबे समय से चले आ रहे अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को मंत्री रविंद्र जायसवाल के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।
🗣️ धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी रवि कुमार एवं पूर्व नपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सोनी ने पहुंच कर अध्यक्षों को आश्वासन दिया। संघ के अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय को रसड़ा तहसील मुख्यालय में स्थापित करने का मांग पर मंत्री रविंद्र जायसवाल से उनके कैम्प में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की पहल पर स्वयंक, अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, रमेश यादव, मंजीत सिंह द्वितीय के साथ वार्ता सकात्मक रही।
📢 उसके बाद उनको पत्रक सौंपा गया जिसपर सकारात्मक आश्वासन मिला। उपजिलाधिकारी एवं पूर्व नपाध्यक्ष के आश्वासन पर चल रहे धरना प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की गई। इस मौके पर द्वारिका सिंह, रविकांत श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह यादव, गिरीश नारायण सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, सुनील कुमार त्रिपाठी, रजनीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
![]()

