Breaking News

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

📰 आशीष दूबे, बलिया

🚓 रसड़ा, बलिया। रसड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वॉन्टेड एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस काफ़ी दिनों आरोपी की तलाश में थी और उसे इस फरार आरोपी को पकड़ने में अब कामयाबी मिली है।

📅 रसड़ा पुलिस को वादी द्वारा दिनांक 31.07.2026 को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके गांव के दीपक यादव पुत्र वंश बहादुर यादव, रामनिवास यादव पुत्र कांता यादव उसकी जमीन में मिट्टी डाल रहे थे। वादी की मां पूछने/रोकने के लिए गई, तब तक वहां पर गांव के ही तेज नारायण यादव उर्फ तेजबहादुर पुत्र स्व. बैजनाथ यादव, दयाशंकर यादव पुत्र स्व. इन्द्रदेव यादव, शुभम यादव उर्फ भुसई यादव पुत्र स्व. चन्द्रपत यादव भी वहां आ गए और मां को गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिए, जिससे मां के सिर पर काफ़ी गंभीर चोट आई। जिसका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

👮‍♂️ वादी की तहरीर पर पुलिस ने सुशंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमे लगा दी थीं। इसी क्रम में आज दिनांक 19.10.2026 को थाना रसड़ा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अभियुक्त दयाशंकर यादव पुत्र स्व. इन्द्रदेव यादव निवासी ग्राम कामसीपुर थाना रसड़ा बलिया को बाढ़ू बांध चौराहे के पास से समय 10.05 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया।

Loading

Back
Messenger