📰 रसड़ा के विधायक और बीएसपी नेता उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन
😢 बीएसपी नेता मायावती ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। सोशल साइट X पर बीएसपी नेता मायावती ने लिखा है, “बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लंबी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहांत होने की खबर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं। उनके पुत्र से लगातार संपर्क बने रहने के दौरान ही आज उनके देहांत की खबर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।”
🙏 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले बीएसपी के अकेले विधायक थे। उमाशंकर सिंह 2012 से रसड़ा से विधायक थे।
🕊️ उमाशंकर सिंह पिछले 2 साल से कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। उमाशंकर सिंह का जन्म 2 जनवरी 1971 को बलिया जिले के खनवर गांव में हुआ था। बीएसपी नेता मायावती रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं।
📸 फोटो: फेसबुक
🗣️ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। जनपद बलिया के रसड़ा विधानसभा सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
🕉️ प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
![]()

