Breaking News

एडीओ पंचायत के रिटायर होने पर रसड़ा ब्लॉक के कर्मचारी हुए भावुक, उपहारों के साथ दी विदाई

रसड़ा ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण में एडीओ पंचायत ज्ञान प्रकाश पांडेय के सेवा निवृत होने पर विदाई समारोह में ग्राम प्रधानों, सचिवों, एवम ब्लॉक कर्मियों ने विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट कर विदाई किया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश सिंह रहे। सचिव हर्षदेव ने चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया।

सम्मान से अभिभूत एडीओ पंचायत ने रसड़ा में 6 वर्षो से हु यहा से कर्मचारियों एवम जनता से प्यार मिला है उसे जीवन में कभी नहीं भुलाया जा सकता है। सतीश सिंह ने कहा की ज्ञान प्रकाश पांडेय कभी भी अधिकारी नहीं एक कर्मचारी रूप में कार्य कर दूसरे अधिकारियों एवम कर्माचारियो के लिए मिशाल पेश किया।

इस मौके पर समाजसेवी सतीश कुमार सिंह, नित्या कुमार सिंह, संजय गुप्ता, नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, हर्षदेव, जावेद अहमद, जितेन्द्र यादव, रविंद्र यादव, नंद जी पांडेय, शशिकांत सिंह, अजय कन्नौजिया आदि प्रधान एवम सचिव  उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger