Breaking News

Ballia-सड़क दुर्घटना में घायल बालक ने तोड़ा दम, मां ने दर्ज कराया बाइक सवार के खिलाफ केस

रसड़ा, बलिया

📰 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में भेड़ाई गांव में रविवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल आठ वर्षीय मासूम बालक ने सोमवार की सुबह वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की माता ने रसड़ा कोतवाली में बाइक सवार के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

🚑 रसड़ा क्षेत्र के भेड़ाई सुल्तानपुर गांव निवासी लख्मी देवी पत्नी विजय गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका आठ वर्षीय पुत्र कुणाल गांव के समीप सड़क पर खेल रहा था और उसे समय वह हरा चारा काट रही थीं तभी आरोपी बाइक सवार ने बालक को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए काफी दूर तक लेकर चला गया। खून से लथपथ बालक को रसड़ा सीएचसी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया और उसके बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां सोमवार की भोर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

Loading

Back
Messenger