Breaking News

Women’s Day 2025: विमेंस डे को शानदार बनाने के लिए घूम आएं उत्तर प्रदेश की इन जगहों पर, ट्रिप रहेगी मजेदार

मां के रुप में, बहन से मिलता प्यार… नारी के बिना घर अधूरा है। जीं हां, इंसान के जीवन में एक नारी का क्या महत्व होता है, उसको शब्दों में नहीं बता सकते। नारी के सम्मान के लिए विश्वभर में 8 मार्च को विमेंस डे मनाया जाता है। विमेंस डे के खास दिन पर महिलाएं खुलकर आजादी सेलिब्रेट करना चाहती है। ऐसे में आप भी खासतौर पर इस दिन कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप उत्तर प्रदेश की कुछ ऐसी शानदार और सुरक्षित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने जरुर जाएं।
वाराणसी
महिला दिवस के खास मौके पर आप अपनी सहेलियों के साथ वाराणसी घूमने जा सकते हैं। वाराणसी सबसे बेस्ट आध्यात्मिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां पर आप काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट और कई सारे मंदिर स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 
आगरा
विमेंस डे के खास मौके पर आप आगरा का ताजमहल जरुर देखने जा सकते हैं।  आगरा सबसे बेस्ट पर्यनटन स्थल के साथ-साथ एक सुरक्षित प्लेस भी मानी जाती है। आगरा में आप ताजमहल, आगरा फोर्ट, अंगूरी बाग, फतेहपुर सीकरी और जमा मस्जिद जैसे कई ऐतिहासिक जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
वृंदावन
अगर आप विमेंस डे पर धार्मिक स्थल पर जाना चाहती हैं, तो आप भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। यह महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर भी है। यदि आप 8 मार्च को जा रहे हैं, तो यहां आपको होली का नजारा दिखाई देगा। यहां आप प्रेम मंदिर, बांके बिहारी, इस्कॉन मंदिर, राधा रमण मंदिर, श्री राधा दामोदर मंदिर और गोपेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

Loading

Back
Messenger