Breaking News

अब Jagannath Puri के दर्शन होंगे आसान, IRCTC लाया है यह बेहद सस्ता और शानदार पैकेज

क्या आप भी पुरी जगन्नाथ जाने का प्लान बना रहे हैं? तो आपको बता दें कि, भारतीय रेलवे ने इस टूर पैकेज की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव की है। इस पैकेज में आपको घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा दी जाएगी। सिर्फ 8000 रुपये के बजट में तमाम सुविधाओं के साथ आप आराम से जगन्नाथ जी के दर्शन करने का प्लान बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस टूर पैकेज में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं। 
पुरी टूर पैकेज कब से शुरू हो रहा है?
– इस टूर पैकेज की शुरुआत भुवनेश्वर से हो रही है।
– IRCTC के टूर पैकेज में आपको चिलिका, कोणार्क और पुरी घूमने का मौका मिलेगा।
– यह पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
– आपको बता दें कि, 25 फरवरी से इस टूर पैकेज की शुरुआत हो रही है।
– जब पैकेज की शुरुआत हो जाएगी, तो आप हर दिन यात्रा जरुर करके आएंगे।
– इस पैकेज में आपको कैब के द्वारा यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
– आप गूगल पर पैकेज का नाम EXOTIC ODISHA EX BHUBANESWAR सर्च कर सकते हैं। 
पैकेज फीस
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8625 रुपये है।
– अगर आप 3 लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आप प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8165 रुपये है।
– भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
– 1 रात पुरी में होटल में ठहरने को मिलेगा।
– 2 दिन नाश्ता और 2 दिन रात का भोजन मिलेगा।
– सभी परिवहन और दर्शनीय स्थलों पर यात्रा के लिए एसी वाहन की सुविधा दी जाएगी।
– इस पैकेज में सभी लागू पार्किंग शुल्क और टोल शुल्क इस पैकेज फीस में शामिल नहीं होंगे।
– इसमें जीएसटी का खर्च भी शामिल है। बुकिंग करन के लिए आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

Loading

Back
Messenger