महाराष्ट्र के खूबसूरत शहरों में से एक है ठाणे और यह काफी फेमश शहर है। महाराष्ट्र के ठाणे से बेहद करीब सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद है। यह हिल स्टेशन टूरिस्टों को काफा आकर्षित करता है। ठाणे से एकदम नजदीक है माथेरान हिल स्टेशन। यहां प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को मंत्रमुग्ध करता है। यह नेचुरल ब्यूटी के साथ ही लोगों को सुकून का एहसास दिलाता है।
एडवेंचर के लिए बेस्ट
जिन लोगों को एडवेंचर हद से ज्यादा पसंद है तो यह जगह उनके लिए सबसे बेस्ट है। इसके साथ ही यहां आपको टॉय ट्रेन बहुत फेमस है। इससे आपको जंगलों, पहाड़ियों के बेहतरीन नजारे दिखने को मिलेंगे। यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।
800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यह हिल स्टेशन
आपको बता दें कि, ठाणे का यह हिल स्टेशन करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, ठाणे से माथेरान हिल स्टेशन करीब 40 किमी पर स्थित है। यहां पर नेचर लवर के लिए मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा देखने को मिलता है।