Breaking News

Travel In Monsoon: मानसून में जन्नत से कम नहीं लगती हैं ये जगहें, पार्टनर संग करें एक्सप्लोर

मॉनसून शुरू होते ही जहां एक ओर मौसम सुहाना हो जाता है, तो वहीं गर्मी से भी राहत मिलती है। अधिकतर लोग मॉनसून में घूमना पसंद करते हैं और इस मौसम में बाहर निकलकर सुंदर नजारों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के शौकीन हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 4 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं। साथ ही मॉनसून में इन जगहों की खूबसूरती देखने लायक होती है।
शिलांग
अगर आप भारत के किसी ऐसे शहर का दीदार करना चाहते हैं, जहां पर आपको चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव हो। तो आपको शिलांग जाना चाहिए। यहां के नजारे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। इस मॉनसून में आप अपने दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर शिलांग जा सकते हैं। जहां पर आप सुंदर फॉल्स और आकर्षक नजारों का दीदार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Best Hill Station: राखी पर बहन को घुमाएं नैनीताल की ये तीन शानदार जगहें, ऐसे प्लान करें ट्रिप

गोवा
वैसे तो गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का मौसम होता है। लेकिन अगर आप मॉनसून में गोवा घूमने जाते हैं, तो आपको अद्भुत और अकल्पनीय अनुभव प्राप्त होगा। क्योंकि बारिश के मौसम में गोवा की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में मॉनसून में आपको अद्भुद एक्सपीरियंस होगा।
कुर्ग
कर्नाटक में स्थित कुर्ग एक ऐसा इलाका है, जहां पर आपको कई सारे जंगल देखने को मिलेंगे। इस जगह की सुंदरता बारिश के मौसम में अधिक बढ़ जाती है। यहां पर मॉनसून में आपको कॉफी के बागान और खूबसूरत झीलें आदि देखने को मिलेंगे। वहीं अपने एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए आप कुर्ग में ट्री हाउस में स्टे कर सकते हैं।
लोनावला
महाराष्ट्र के पास स्थित लोनावला एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। लोनावला के आसपास कई सारे झरने हैं। वहीं यह जगह काफी ऊंचाई पर होने की वजह से आप बादलों की सुंदरता को करीब से देख पाएंगे। मॉनसून में यह जगह स्वर्ग जैसी हो जाती है। यह जगह कपल्स की फेवरेट है और यहां पर कई कपल्स घूमने के लिए आते हैं।

Loading

Back
Messenger