रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सुभासपा और निषाद पार्टी जैसे छोटे दल जातीय प्रभाव के आधार पर सत्ता में हिस्सेदारी तय करते रहे हैं। वर्तमान में सीटों और आरक्षण की मांगों को लेकर इन सहयोगी दलों के बीच चल रही खींचतान पूर्वांचल में भाजपा के चुनावी गणित के लिए एक नई चुनौती बन रही है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक पुरानी कहावत है। बड़ी पार्टी सरकार बनाती हैं, लेकिन छोटी पार्टी सरकार बनवाती हैं। जब चुनाव पास आता है तो यह छोटी पार्टियां अपनी असली ताकत दिखाने लगती हैं। कभी गले लगाती हैं, कभी दूरी बनाती हैं, कभी विपक्ष में लड़ाई करवाती हैं। लेकिन जैसे ही सत्ता का दरवाजा खुलता है, मलाई का हिस्सा मांगने लग जाती हैं। ओम प्रकाश राजभर कभी बीजेपी के साथ थे, फिर समाजवादी पार्टी के साथ गए और फिर वापस एनडीए में आ गए। संजय निषाद आज बीजेपी सरकार में मंत्री हैं। लेकिन उनकी जुबान से चेतावनी निकल रही है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो दूसरा दरवाजा देखेंगे। तो सवाल यह नहीं कि यह नेता किस पार्टी में हैं? असली सवाल यह है यह नेता किस समाज के वोट ले जा सकते हैं और किस पार्टी को सत्ता के करीब ला सकते हैं। राजभर, निषाद, कुर्मी और पूर्वांचल का वो गणित जो हर चुनाव से पहले यूपी की सियासत हिला देता है। सुभाषपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर को यूपी की राजनीति का सबसे बड़ा मौसम वैज्ञानिक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उनकी राजनीतिक टाइमलाइन किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं है। 2017 में बीजेपी के साथ गठबंधन किया। गाजीपुर की जहूराबाद सीट से जीते और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए। 2019 में सीटों के बंटवारे और दूसरे राजनीतिक मुद्दों पर मतभेद के बाद योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में राजभर ने समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया। चुनाव के कुछ समय बाद ही सपा ने उनका मोह भंग हो गया। 2023 में वे दोबारा पाला बदलकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए और 2024 में एक बार फिर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए। राजभर का फार्मूला क्लियर है। जब विपक्ष में रहो तो इतनी जोर से हमला करो कि सत्ता पक्ष आपको चुप कराने के लिए लाल बत्ती यानी मंत्री पद देने के लिए मजबूर हो जाए।
निषाद पार्टी के डॉक्टर संजय निषाद का अंदाज थोड़ा अलग है लेकिन उतना ही असरदार हैं। इन्होंने 2018 में गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। अपने बेटे प्रवीण निषाद को लड़ाया और बीजेपी के गढ़ में [संगीत] सेंध लगा दी। आपको याद दिलाते चले यह लोकसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी जो इससे पहले यहां से लगातार सांसद थे। खैर उपचुनाव की जीत ने निषाद पार्टी को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया। जैसे ही बीजेपी को निषाद वोटों की ताकत का एहसास हुआ, संजय निषाद तुरंत पाला बदलकर एनडीए के पाले में आ गए। संजय निषाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष हैं और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। यानी वे सत्ता के अंदर हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ी सभा कर बीजेपी को साफ चेतावनी दी। उनकी मांग है निषाद या मछुआरा समाज को एससी आरक्षण दिया जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोरखपुर और उसके आसपास किसी भी पार्टी की निषाद पार्टी के समर्थन के बिना जीत मुश्किल है। सबसे चर्चित बात उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी उनकी मांग पर फैसला नहीं करती तो वे दूसरा दरवाजा देखेंगे।
ढाई साल की मेहनत का हवाला देकर राजभर ने ठोकी दावेदारी
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के अनुसार, उनकी पार्टी अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों से लगातार ज़मीन तैयार कर रही है। उनका कहना है कि इस सीट पर राजभर और निषाद मतदाताओं की संख्या लगभग समान है, जबकि चौरीचौरा सीट पर अकेले राजभर समाज के 50 हजार से अधिक वोट हैं। इसी बीच रविवार को सरदार सेना, सपा, लोजपा, हम, अपना दल (एस) और कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं ने सुभासपा का दामन थाम लिया।
दूसरी तरफ, इन दोनों सीटों को लेकर निषाद पार्टी भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पार्टी के नेता इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि ये दोनों सीटें उनके ही खाते में आएंगी। खुद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद भी पिछले दिनों स्पष्ट कर चुके हैं कि वे इन दोनों सीटों पर अपना दावा किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे।
पूर्वांचल की सियासत में इन दोनों सहयोगी दलों की आपसी खींचतान भारतीय जनता पार्टी का चुनावी गणित बिगाड़ सकती है। प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा के लिए अपने सहयोगियों के बीच का यह टकराव बड़ी चुनौती बन सकता है।
![]()

