Breaking News

America: घर में आग लगने से गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक की मौत

अमेरिका के अल्बनी में एक घर में आग लगने की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई है। न्यूयॉर्क में स्थानीय अधिकारियों और भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी।

सहज रेड्डी उडुमला की मौत के एक दिन बाद, शनिवार को अन्वेश सरापेल्ली ने भी दम तोड़ दिया। दोनों इसी घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे।
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘हमें भारतीय नागरिक अन्वेश सरापेल्ली के असामयिक निधन पर गहरा दुख है, जिन्होंने अल्बनी में एक घर में आग लगने की घटना में अपनी जान गंवा दी। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

उडुमला और सरापेल्ली उन चार लोगों में शामिल थे, जिन्हें चार दिसंबर को पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम क्वेल स्ट्रीट के पास आग की चपेट में आए एक मकान के अंदर पाया था।

Loading

Back
Messenger