किन्शासा। पूर्वी कांगो के उत्तरी किवु प्रांत के कई गांवों में कम से कम 60 लोगों के शव मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बविटो क्षेत्र के डिप्टी गवर्नर इसहाक किबिरा ने कहा कि एम-23 समूह के विद्रोहियों ने रुतशुरू क्षेत्र के कशाली और कज़ारोहो गांवों के लोगों पर कई दिनों तक हमले किए और उन्हें मार डाला।
किबिरा ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘हमें यह देखकर अफ़सोस होता है कि कैसे एम-23 समूह द्वारा आम लोगों का नरसंहार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Britain के समीक्षा आयोग ने खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं की गतिविधियों के खिलाफ चेताया
साठ लोगों से अधिक के शव मच्छरदानी से बंधे हुए थे। अन्य लोगों के शवों को बैग से बांधा गया था।’’
एम-23 विद्रोही समूह मुख्य रूप से कांगो के जातीय तुत्सी समुदाय के लोगों से बना है। यह समूह बीते 10 साल के दौरान मजबूत हुआ है। इसके लड़ाकों ने रवांडा की सीमा पर पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया था।