Breaking News

Irans में देशव्यापी प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई में कम से कम 6,159 लोग मारे गए

ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई में कम से कम 6,159 लोग मारे गए तथा कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी’ ने यह जानकारी दी।

यह समूह ईरान में मौजूद कार्यकर्ताओं के नेटवर्क के माध्यम से मौत के प्रत्येक मामले की पुष्टि करता है और अतीत में इसके आंकड़े सही साबित हुए हैं।
हालांकि, ईरान सरकार ने मृतकों की संख्या इससे कहीं कम 3,117 बताई है।

उसने कहा कि 2,427 लोग आम नागरिक और सुरक्षा बल थे जबकि उसने शेष को ‘‘आतंकवादी’’ बताया।
ईरान सरकार ने पूर्व में भी, अशांति के दौरान मारे गए लोगों की संख्या कम बताई है या हताहतों की जानकारी नहीं दी है।

Loading

Back
Messenger