Breaking News

Bangladesh PM Tarique Rahman की India visit पर फैसला नहीं, ढाका ने दी सफाई

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अगले महीने होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रहमान की दिल्ली यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव एएएम सालेह शिबली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उनकी भारत यात्रा को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।’’
शिबली ने कहा कि बांग्लादेश, भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और ‘‘अन्य फरार अपराधियों’’ के प्रत्यर्पण के उसके अनुरोध पर नयी दिल्ली के जवाब का इंतजार कर रहा है।

शिबली की यह टिप्पणी सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की उस खबर के एक दिन बाद आई है, जिसमें प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के हवाले से कहा गया था कि ढाका ‘‘स्पष्ट रूप से परिभाषित राष्ट्रीय हितों के बिना किसी उच्चस्तरीय यात्रा की व्यवस्था करने की जल्दबाजी में नहीं है।’’
कबीर ने कहा था, ‘‘राष्ट्रीय हितों से आगे बढ़कर किसी उच्चस्तरीय यात्रा को जल्दबाजी में करने का कोई औचित्य नहीं है।’’
पिछले कुछ हफ्तों में ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इनमें तारिक रहमान भी शामिल थे। इन बैठकों में दोनों देशों के संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

Loading

Back
Messenger