Breaking News

Congo में Ebola Outbreak का कहर बढ़ा, 2,000 से ज्यादा की मौत और 4,381 मामले दर्ज

कांगो में इबोला का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और संक्रमित लोगों में से अब तक कम से कम दो हजार लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सरकार द्वारा मंगलवार को प्रकाशित आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक इबोला के 4,381 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 2,011 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौजूदा प्रकोप की आधिकारिक घोषणा 15 मई को की गई थी, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि यह संक्रमण कई महीने पहले, फरवरी में ही शुरू हो गया था। इटुरी में एक स्थानीय क्लीनिक में मरीजों के इलाज के प्रबंधन में मदद कर रहे डॉ. जीन-मैरी अकंदाबो ने कहा कि 2,000 मौतों का आंकड़ा ‘‘चिंताजनक’’ है और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव प्रयासों को दोगुना करने की जरूरत है। इससे पहले 2014-2016 में पश्चिम अफ्रीका में इबोला के 28,000 से अधिक मामले सामने आए थे और 11,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

मौजूदा प्रकोप में मृत्यु दर 45.9 प्रतिशत है, जो 2014-2016 के पश्चिम अफ्रीका प्रकोप में दर्ज 39.6 प्रतिशत से अधिक है। पहली बार इबोला वायरस की पहचान 1976 में उस क्षेत्र में हुई थी, जो आज कांगो में आता है। यह इलाका इबोला नदी के पास स्थित है।

मौजूदा प्रकोप इस मध्य अफ्रीकी देश में इबोला का 17वां और अब तक का सबसे बड़ा प्रकोप है।

Loading

Back
Messenger