Breaking News

Donald Trump ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को इस साल अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
अक्टूबर में पदभार संभालने के बाद ताकाइची की यह अमेरिका की पहली यात्रा होगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने हालांकि अब तक इस बातचीत और निमंत्रण की पुष्टि नहीं की है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब जापान एवं चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं और क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।

अमेरिका, जापान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ अप्रैल में ट्रंप की संभावित चीन यात्रा से पहले बीजिंग के साथ भी अपने संबंधों को स्थिर करने की कोशिश में जुटा है।
अमेरिका को जापान का करीबी सहयोगी माना जाता है।

बीजिंग ने इस सप्ताह ताइवान के तटवर्ती जलक्षेत्र में दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया था।
शुक्रवार को जारी एक बयान में जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताकाइची और ट्रंप ने इस साल प्रस्तावित यात्रा को संभव बनाने के लिए समन्वय करने पर सहमति जताई है। जापान की समाचार एजेंसी ‘क्योडो न्यूज’ ने संकेत दिया कि ताकाइची की अमेरिका यात्रा वॉशिंगटन में होने वाले वार्षिक ‘चेरी ब्लॉसम’ महोत्सव के दौरान हो सकती है।

Loading

Back
Messenger