Breaking News

King Fahd Airport पर हमले के बाद उड़ानें ठप, Saudi Arabia में भारतीय की मौत

सऊदी अरब के दम्मम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। यह हमला बुधवार को हुआ था, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक बयान में सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने कहा कि अधिकारी भारतीय नागरिक के परिवार को मदद मुहैया करा रहे हैं। हालांकि, दूतावास ने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई, जिसकी इस हमले में दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia के दम्माम में King Fahd Airport पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल

दूतावास ने कहा सऊदी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कल रात दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में जान गंवाने वाले दो लोगों में एक भारतीय नागरिक शामिल था, और दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। दूतावास ने आगे कहा हम और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार और उनके करीबियों के साथ हैं, और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
दम्माम हवाई अड्डा सऊदी अरब के पूरे पूर्वी प्रांत (ईस्टर्न प्रोविंस) को सेवा प्रदान करता है। बुधवार को हुए हमले के कारण अधिकारियों को वहां उड़ान सेवाएं रोकनी पड़ीं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उड़ान सेवाएं अभी भी बंद हैं या नहीं; हालांकि, सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि वे हमले से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Loading

Back
Messenger