📰 रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को चाकूबाजी में मारे गए गुरगुजपुर निवासी सत्य प्रकाश के भाई ओमप्रकाश राम को विधायक उमाशंकर सिंह की ओर से मदद पहुंचाई गई।
🤝 विधायक के अनुज रमेश सिंह ने सहायतार्थ राशि पांच लाख का चेक ओमप्रकाश राम को प्रदान किया। रमेश सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी पर विधायक उमाशंकर सिंह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज कोइ आवश्यकता होगी तो वो पूरी की जाएगी।
💼 इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, विधानसभाध्यक्ष धनंजय भारती, मनु राम, दिनेश राम, अभिषेक रिशु, संतोष सिंह, अनिल राव, पप्पू भारती आदि लोग उपस्थित रहे।
![]()

