Breaking News

Israel के राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट कर भारत से घनिष्ठ मित्रता और मजबूत करने की जताई उम्मीद

इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने शनिवार को भारत और उसके नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘‘घनिष्ठ मित्रता’’ को और मजबूत करने का आह्वान किया। हर्जोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की ‘अद्भुत जनता’ को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि इजराइल तथा भारत के बीच यह घनिष्ठ मित्रता लगातार और मजबूत होती रहे।’’ इजराइल के विदेश मंत्रालय ने भी शुभकामनाएं दीं। पूरे इजराइल से 400 से अधिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तेल अवीव जिले के इस उत्तरी तटीय शहर में एकत्र हुए।

भारत के मिशन ने इजराइल में ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के आयोजन के मद्देनजर कार्यक्रम सुबह जल्दी शुरू किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। राजदूत जे. पी. सिंह ने लोगों द्वारा लगाए जा रहे देशभक्ति के नारों के बीच तिरंगा फहराया।

इसे भी पढ़ें: Vladimir Putin ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुई। इस बीच, इजराइल में भारतीय समुदाय ने स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। तिरंगा फहराने के बाद भारतीय मिशन ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया।

Loading

Back
Messenger