अब तक आपने सेना को दुश्मनों से लड़ते हुए देखा होगा, देश की रक्षा करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी सेना को बकरी चोरी करते हुए देखा है? हैरान करने वाली खबर इजराइल से सामने आई है। दुनिया भर में बड़े-बड़े सैन्य ऑपरेशनों के लिए जानी जाने वाली इजराइली सेना अब एक अलग ही वजह से चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया में तैनात आईजीएफ के कुछ जवानों पर स्थानीय किसानों की बकरियां चुराने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये घटना करीब 2 हफ्ते पहले की है जब इजरायली सैनिक एक सैन्य मिशन पर सीरियाई इलाके में गए थे।
इसे भी पढ़ें: 130 बिलियन डॉलर लौटाएगा अमेरिका? टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बेचैन ट्रंप, दुनिया भर में किरकिरी
रिपोर्ट के अनुसार गुलान ब्रिगेड की एक बटालियन गुलान हाइट के रास्ते सीरिया के अंदर ऑपरेशन कर रही थी। इसी दौरान सैनिकों ने वहां मौजूद किसानों की करीब 250 बकरियों के झुंड को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इन बकरियों को अवैध रूप से सीरिया से इजराइल और वेस्ट बैंक तक पहुंचा दिया गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब अगले दिन गुलान हाइट में रहने वाले इजराइली किसानों ने सड़कों पर दर्जनों बकरियों को भटकते हुए देखा। बकरियों का कोई मालिक नहीं था ना ही कोई पहचान।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने वॉर मशीन निकाली तो ईरान में हुई चीनी विमान की सीक्रेट लैंडिंग, हिला अमेरिका!
किसानों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत सेना को इसकी जानकारी दी। जांच शुरू हुई तो सामने आया कि करीब 200 बकरियां इजराइल के अंदर मिली। जिनका ना तो रजिस्ट्रेशन था ना ही वैक्सीनेशन। वहीं बाकी बकरियां सीरियाई इलाके में अलग-अलग जगहों पर बिखरी हुई पाई गई। जांच पूरी होने के बाद आईजीएफ ने सख्त कारवाई की। इस मामले में शामिल स्क्वाड कमांडर को तुरंत नौकरी से हटा दिया गया। कंपनी कमांडर को कड़ी फटकार लगाई गई और पूरी स्क्वाड को लंबे समय तक के लिए निलंबित कर दिया गया।