Breaking News

Ballia-नीति आयोग की नोडल अधिकारी डॉ. काजल ने चिल्कहर ब्लॉक में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

निदेशक की रिपोर्ट पर कार्रवाई

📊 बलिया में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की निदेशक व नीति आयोग की नोडल अधिकारी आईईएस डॉ. काजल ने आज चिल्कहर विकास खंड का भ्रमण कर विभिन्न परियोजनाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्या विकास अधिकारी ओजस्वी राज साथ रहे और उन्होंने जिले में संचालित परियोजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

📝 निरीक्षण के मुख्या बिंदु चिल्कहर ब्लॉक में समीक्षात्मक बैठक डॉ. काजल ने चिल्कहर ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्या विकास अधिकारी की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में ब्लॉक के विकास संकेतकों पर चर्चा की गई।

📋 CDPO कार्यालय में गोद भराई एवं अन्नप्राशन डॉ. काजल ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में ‘मिशन शक्ति’ और पोषण अभियान के तहत गोद भराई एवं अन्नप्राशन की रस्म पूरी कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

💻 हजौली ग्राम सचीवालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी ग्राम पंचायत हजौली में निरीक्षण के दौरान मुख्या विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारी को सचीवालय की डिजिटल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने यहां नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी की सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।

🌐 “ग्रामीन क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी और सुदृढ़ स्वास्थ केंद्र जमिनी बदलाव के प्रतीक हैं। प्रशासन का लक्ष्य इन सुविधाओं को हर नागरिक के लिए सुलभ बनाना है।” — डॉ. काजल, निदेशक, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

📈 निदेशक एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयंसहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की। नोडल अधिकारी ने समूह की महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया।

🔍 स्वास्थ एवं शिक्षा केंद्रों का जायजा टीम ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता जांची। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्राओं को मिल रही सुविधाओं और पढ़ाई के स्तर पर संतोष व्यक्त किया गया।

📊 निरीक्षण के दौरान मुख्या विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि नीति आयोग के मानकों के अनुरूप जनपद में विकास कार्यों को समायबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान मिले सुझावों को तत्काल अमल में लाया जाए। इस भ्रमण के दौरान स्थानी प्रशासन, ग्राम प्रधान और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger