Breaking News

US-Iran Talks Leak: Jared Kushner पर ₹86,000 करोड़ के Stock Market हेरफेर का आरोप, Iran ने मांगा अपना हिस्सा

अमेरिका-ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता को लीक कर ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर ने बम्पर कमाई की। ईरान का आरोप है कि कुशनर व ट्रम्प के खास दूत स्टीव विटकॉफ ने बातचीत की गोपनीय जानकारियों का इस्तेमाल शेयर मार्केट में हेरफेर के लिए किया। इससे 86 हजार करोड़ रुपए की कमाई हुई। ईरान ने इस कमाई की आधी रकम (43 हजार करोड़ रु.) देने की मांग की है। ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को वार्ता के दौरान निजी संदेश में इससे आगाह किया था। इस बात का खुलासा गुरुवार को हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis: जॉर्डन में US Fighter Jets पर मिसाइल हमला, ईरान ने शुरू किया Operation Nasr 2

ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि कुशनर-विटकॉफ वार्ता के दौरान रोज इजराइली पीएम नेतन्याहू व मोसाद प्रमुख से बात करते थे। इससे वार्ता की गोपनीय जानकारी इजराइल तक पहुंचती रही। ट्रम्प प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है। ईरान ने कहा है कि सबूत सार्वजनिक किए जाएंगे। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने ऐसा कोई संदेश मिलने की बात का ज़ोरदार खंडन किया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ‘ड्रॉप साइट न्यूज़’ को बताया कि उपराष्ट्रपति या उनकी टीम को ऐसी कोई भी विनती नहीं भेजी गई थी, और उन्होंने इन आरोपों को झूठा बताया। फिलहाल, इन दावों की पुष्टि करने वाला कोई स्वतंत्र सबूत या आधिकारिक दस्तावेज़ जारी नहीं किया गया है। इसलिए, यह जानकारी पूरी तरह से एक अज्ञात सूत्र के दावे पर आधारित है और अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया है।

Loading

Back
Messenger