Breaking News

नेतन्याहू ने अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी गिदोन सार को मंत्रिमंडल में शामिल किया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी गिदोन सार को अपने मंत्रिमंडल का सदस्य नियुक्त किया।
इस कदम से नेतन्याहू के सत्तारूढ़ गठबंधन का विस्तार होगा और इजराइली नेता को पद पर बने रहने में मदद मिलेगी।

नेतन्याहू ने कहा कि समझौते के तहत सार को सुरक्षा कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा।
सार को उम्मीद थी कि वह नेतन्याहू के दूसरे प्रतिद्वंद्वी रक्षा मंत्री योआव गैलेंट की जगह लेंगे, लेकिन हिज्बुल्ला के साथ लड़ाई तीव्र होने के बाद कई सप्ताह पहले रक्षा मंत्री बनने का उनका सपना टूट गया।

Loading

Back
Messenger