Breaking News

अमेरिका में ‘नो किंग्स’ रैली में हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत

अमेरिका की सॉल्ट लेक सिटी में ‘नो किंग्स’ विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर गोलियां चलायीं जो उसके साथ एकराहगीर को लगी, जिसमें राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
प्राधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ऐसा बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति शांतिरक्षक दल का हिस्सा था।
सॉल्ट लेक सिटी के पुलिस प्रमुख ब्रायन रेड ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की कोशिश कर रहे कथित हमलावर ऑर्टुरो गैंबोआ (24) को हत्या के आरोप में शनिवार शाम को हिरासत में ले लिया।

मृतक राहगीर की पहचान 39 वर्षीय आर्थर फोलासा ए. लू के तौर पर की गयी है।
रेड ने बताया कि आरोपी ने तीन गोलियां चलायी जो गैंबोआ और लू को लगी। पुलिस ने बताया कि गैंबोआ का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हमले में वह घायल हो गया है और उसका उपचार किया गया। उस पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेड ने बताया कि हमलावर और एक अन्य व्यक्ति ने गैंबोआ को रात करीब आठ बजे के करीब राइफल निकालते हुए देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब दोनों ने गैंबोआ से राइफल निकालने के बारे में पूछा तो उसने गोली चलाने के लिए राइफल उठा ली और भीड़ की ओर भागा।

इसके बाद शांतिरक्षक दल का हिस्सा बताए जा रहे व्यक्ति ने गैंबोआ पर गोली चलायी जिसमें उसे मामूली चोट आयी लेकिन लू की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से एक एआर-15 राइफल, एक गैस मास्क और एक बैग बरामद किया है।

जांचकर्ताओं ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि गैंबोआ ने राइफल क्यों निकाली लेकिन उन्होंने उस पर एक खतरनाक स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया जिसके कारण लू की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि गोलियां चलने के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे।
देशभर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निरंकुश नीतियों के विरोध में शनिवार को ‘नो किंग्स’ प्रदर्शनों का आयोजन किया गया था।

Loading

Back
Messenger