Breaking News

अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

अमेरिका के ओहायो में सौंदर्य प्रसाधनों के एक गोदाम में मंगलवार की रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

न्यू अल्बानी शहर के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और संदिग्ध हमलावर संभवत: अब गोदाम में नहीं है।
न्यू अल्बानी पुलिस प्रमुख ग्रेग जोन्स ने रात 11 बजे से कुछ ही देर पहले हुई गोलीबारी को, निशाना साधकर किया गया हमला बताया।

जोन्स ने कहा कि संदिग्ध अब आम जनता के लिए खतरा प्रतीत नहीं होता है।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक व्यक्ति पर संदेह है और हम उसका पता लगाने और उसे हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Loading

Back
Messenger