एससीओ समिट का मंच सज चुका है। दुनियाभर से 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष चीन में एकित्र हुए हैं। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा वायरल पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ हो रहे हैं। लाइमलाइट से दूर चकाचौंध को खोजते हुए कैसे पाकिस्तानी पीएम हाथ पर हाथ धरे रहे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। दुनियाभर में चीन, रूस और भारत की दोस्ती की तस्वीरें पहुंच रही हैं। लेकिन पाकिस्तानी पीएम लाइमलाइट से दूर इंतजार करते, हाथ मलते नजर आ रहे हैं। चीन में आमंत्रित 20 देशों के राष्ट्रध्यक्षों का फोटो सेशन हो रहा था। आगे की पंक्ति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खड़े नजर आए। चीन का सबसे खास दोस्त कहा जाने वाला पाकिस्तान तो इसमें एकदम दूर खड़ा दिखा। वहीं लाइमलाइट से दूर शहबाज शरीफ तो पुतिन से बस एक बार मिलने के लिए तरसते नजर आए।
समिट के बीच सामने आई तस्वीर सबको हैरान कर रही है और ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। पुतिन को देखते ही एक सामान्य फैन की तरह कूद कर शहबाज शरीफ आगे बढ़ते दिखते हैं। फोटो सेशन के तुरंत बाद फोकस पुतिन की तरफ बढ़ता है। जिनपिंग और पुतिन आगे बढ़ रहे होते हैं और तभी शहबाज शरीफ एक टक उन्हें देखते हैं। रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी पुतिन रुकते नहीं, आगे बढ़ते हैं और फिर जब शहबाज शरीफ कूदकर आगे बढ़ते हैं तो वो जाकर पुतिन से हाथ मिला लेते हैं। अपनी इस बेइज्जती का एहसास उन्हें कुछ ही पलों में हो भी जाता है। नतीजन असहज होकर उन्होंने अपना हाथ पुतिन के कंधे तक बढ़ाया और उनकी पीठ थपथपा दी। पुतिन बिना रुके आगे बड़ते गए।
शहबाज शरीफ को एक पल नहीं दिया। हाथ मिलाकर बाकी नेताओं से भी अभिवादन करते हुए आगे निकल गए। ये क्षण बिल्कुल ऐसा था जैसे एक फैन अपने किसी पसंदीदा नेता से मिल रहा हो। शहबाज शरीफ का भी रुख कुछ ऐसा ही दिखा। पुतिन को आते देख सबसे पहले तो वो इंतजार कर रहे थे कि आई कॉन्टैक्ट हो जाए। उन्हें एकटक निहारते रहे। फिर पुतिन जैसे ही वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत उनका रास्ता रोका और कूदकर शहबाज शरीफ पुतिन से हाथ मिलाते हैं और बहुत असहज होकर पीछे हट जाते हैं। साफ प्रतीत होता है कि शहबाज शरीफ की बेइज्जती हुई है। पुतिन तो हाथ मिलाना भी नहीं चाह रहे थे।
While other leaders showed composure, Pakistan PM Shehabaz Sharif came running to Putin to shake his hand…. pathetic attention seeking behaviour.
Xi Jinping realised what Shehbaz was going to do, so he looked the other way and ignored him 😭 pic.twitter.com/NAEeDw2oyY
— Incognito (@Incognito_qfs) August 31, 2025
![]()

