भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी वैसे तो किसी से छुपी नहीं है। ये तो हमें पता है कि चीन हमारे लिए पाकिस्तान से ज्यादा खतरनाक है लेकिन फिर भी हम चीन की बजाय पाकिस्तान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। भारत और पाकिस्तान पहले एक ही मुल्क थे। लेकिन 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान अलग मुल्क बना। दोनों देश अलग एक साथ हुए और लगभग एकसाथ ही आगे बढ़े। लेकिन आज भारत कहां खड़ा है और पाकिस्तान की हालात तो किसी से भी छुपी नहीं है। पहलगाम हमले के बाद भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से डरा पाकिस्तान अब गीदड़भभकी देने की कोशिश कर रहा है कि भारत ने कुछ भी करने की कोशिश की तो न्यूक्लियर अटैक कर दिया जाएगा।परमाणु आंकड़ों की संस्था सीपरी के अनुसार 170 परमाणु हथियार पाकिस्तान के पास है और 172 परमाणु हथियार भारत के पास हैं।
इसे भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान चुप नहीं रहेगा’, Sharad Pawar ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत सरकार की जवाबी कार्रवाई पर किया रिएक्ट
जिस दिन से पाकिस्तान ने परमाणु बम बनाए हैं उस दिन से कोई एक ऐसा साल नहीं रहा जब उसने परमाणु हमले की धमकी न दी हो। इससे पहले आपको पाकिस्तान के एक मंत्री का बयान दो याद ही होगा कि हमने पाव पाव किलो के बम बनाए हैं और इसको भारत पर फोड़ देंगे। उससे पहले जाएंगे तो घास खाएंगे लेकिन परमाणु बम बनाएंगे। पाकिस्तान के वजीर-ए-आला जुल्फिकार अली भुट्टो ने कहा था कि घास फूस खाकर भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान परमाणु बम जरूर बनाएगा। जब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा तब भी उस वक्त बौखलाए पाकिस्तान और उसके तब के कप्तान इमरान खान से लेकर वहां के मंत्री तक ने परमाणु युद्ध की धमकी दी थी।
इसे भी पढ़ें: सिंधु का एक बूंद पानी पाकिस्तान को पीने नहीं देगा भारत?? सिंधु जल प्रवाह को रोकने की ये है मोदी सरकार की योजना
पाकिस्तान के पास एक ही तरीका है जिसके जरिए वो परमाणु बम दाग सकता है। अमेरिका की तरफ से उसे एफ 16 फाइटर प्लेन दिए गए हैं। जिसके जरिए वो इसे दाग सकता है। लेकिन अमेरिका की तरफ से साफ कहा गया है कि अगर पाकिस्तान ने इस तरह की कोई कोशिश की तो एफ 16 का इंजन ही लॉक कर दिया जाएगा। अब ऐसे में पाकिस्तान की सेना कोई कंधे पर लादकर तो परमाणु बम दागेगी नहीं। गौररतलब है कि पाकिस्तान ने कई छोटे-छोटे परमाणु हथियार तैयार कर रखे हैं, जिसके इस्तेमाल की धमकी वो हमेशा देता रहता है। भारत के पास छोटे-छोटे परमाणु हथियार नहीं है। जो भी हैं, उनका असर बड़ा और खतरनाक हो सकता है। भारत की मिसाइलों की जद में पूरा पाकिस्तान आता है। जबकि पाकिस्तान की मिसाइल 2750 किलोमीटर तक परमाणु हथियारों से हमला कर सकती है।