Breaking News

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम समझौते का Pope Leo ने किया स्वागत, दुनिया से की ये अपील

पोप लियो XIV ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सुनकर खुशी हुई कि दोनों देशों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है और उम्मीद है कि बातचीत से दोनों देशों के बीच स्थायी समझौता होगा।
पोप लियो XIV ने अपने बयान में युद्ध विराम के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह दोनों देशों के लिए एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश बातचीत के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: CNN की रिपोर्ट का दावा, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में America ने सीमित भूमिका निभाई

पोप लियो XIV ने चुनाव के बाद सेंट पीटर्स स्क्वायर में भीड़ को दिए अपने पहले रविवार के संदेश में में दुनिया भर में शांति की अपील की और कहा कि अब युद्ध का समय नहीं है। उन्होंने दुनिया की प्रमुख शक्तियों से शांति और समझौते के लिए काम करने का आग्रह किया।
 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा और पहलगाम हमलों में Pakistan की भूमिका, वर्षों के इनकार के बाद सच्चाई का खुलासा

संघर्ष विराम के बाद भी तनाव जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। इसके बजाय, उसने संघर्ष विराम तोड़ दिया और जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत के सीमावर्ती शहरों में भारी गोलाबारी की।
पोप लियो XIV का चयन
कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को गुरुवार को कैथोलिक चर्च के नए नेता के रूप में आश्चर्यजनक रूप से चुना गया, जिन्होंने लियो XIV नाम लिया और पहले अमेरिकी पोप बन गए। उन्होंने अपने पहले संदेश में दुनिया भर में शांति की अपील की और कहा कि अब युद्ध का समय नहीं है।

Loading

Back
Messenger