Breaking News

US Shooting | मैरीलैंड के हाई स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप, परिसर में ‘लॉकडाउन’ और एक संदिग्ध हिरासत में

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य स्थित एक हाई स्कूल में सोमवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। वाशिंगटन डीसी के उपनगर रॉकविले स्थित थॉमस एस. वूटन हाई स्कूल में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिसके बाद पूरे स्कूल परिसर को ‘लॉकडाउन’ कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
स्कूल परिसर में ‘लॉकडाउन’ की स्थिति हैं जहां से कोई बाहर भी नहीं निकल सकता।
मॉन्टगोमरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि गोलीबारी के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें: Kenya Drought | केन्या में सूखे का तांडव! 20 लाख लोग भुखमरी की कगार पर, मंडेरा जिले में ‘चेतावनी’ स्तर पर पहुंचा संकट

 

रॉकविले सिटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि आमजन को अब कोई खतरा नहीं है।
पुलिस ने बताया कि वाशिंगटन डीसी के उपनगर रॉकविले में थॉमस एस वूटन हाई स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।
स्कूल की प्रशासक तबिथा डेविस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘स्कूल अब भी बंद है। पुलिस यहां मौजूद है और सभी बच्चे कक्षाओं में हैं।’’
रॉकविले, मॉन्टगोमरी काउंटी का मुख्यालय है।

इसे भी पढ़ें: General Naravane Book Controversy | नरवणे की पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर प्रकाशक का बड़ा बयान, ‘अब तक नहीं हुई है प्रकाशित’

 

स्कूल में ‘लॉकडाउन’ की स्थिति

गोलीबारी के तुरंत बाद प्रोटोकॉल के तहत स्कूल को पूरी तरह बंद (Lockdown) कर दिया गया। स्कूल प्रशासक तबिथा डेविस ने जानकारी दी कि पुलिस की मौजूदगी के बीच सभी छात्र अपनी कक्षाओं में सुरक्षित हैं और फिलहाल किसी को भी परिसर से बाहर जाने या अंदर आने की अनुमति नहीं है। 

Loading

Back
Messenger