Breaking News

UK में वोट के लिए मोदी-कार्ड? Green Party के उर्दू वीडियो पर क्यों मचा है इतना हंगामा?

उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में इस सप्ताह होने वाले उपचुनाव के लिए ग्रीन पार्टी द्वारा जारी उर्दू के प्रचार वीडियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर को उनके भारतीय और इजराइली समकक्षों के साथ दिखाए जाने के कारण विवाद खड़ा हो गया है।
मैनचेस्टर की गॉर्टन और डेंटन सीट के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं जहां लेबर, कंजर्वेटिव और ग्रीन्स पार्टियां धुर दक्षिणपंथी ‘रिफॉर्म यूके’ के आप्रवासन विरोधी संदेश का मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं।

स्टॉकपोर्ट से लेबर सांसद नवेंदु मिश्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हमारी राजनीति में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है, फिर भी एक बार फिर हम ऐसे निंदनीय हथकंडे देख रहे हैं जो चुनावी लाभ के लिए सामुदायिक तनाव को भड़काने का जोखिम उठाते हैं।’’
ब्रिटिश भारतीय सांसद ने कहा कि वीडियो, गंभीर सवाल खड़े करता है।

Loading

Back
Messenger