बलिया
? अवैध खनन पर कड़ा रुख, बिना अनुमति खनन करने वालों पर एफआईआर और वाहनों की जब्ती के निर्देश
? बैरिया और बेल्थरारोड में खनन वसूली पर डीएम नाराज, शोकोज और स्पष्टीकरण के आदेश
?️ रोडवेज, नगर पालिका और स्टांप विभाग की धीमी वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी
? जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई और वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग की राजस्व वसूली संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, खनन विभाग द्वारा 15 करोड़ रुपये की वसूली किए जाने पर विभाग के कार्यों की सराहना की गई।
?️ हालांकि तहसील बेल्थरारोड और बैरिया क्षेत्र में खनन राजस्व वसूली में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को काररवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का खनन न होने पाए।
? अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सघन जांच कर एफआईआर दर्ज कराने तथा वाहनों को तत्काल सीज करने की काररवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बैरिया के सब-रजिस्ट्रार को शोकोज नोटिस जारी करने तथा बेल्थरारोड के सब-रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए। साथ ही रसड़ा मंडी के मनमाने संचालन पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने बेल्थरारोड और रसड़ा के तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र की मंडी व्यवस्था की नियमित निगरानी करें और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं।
? इसके अलावा परिवहन निगम बलिया में राजस्व वसूली का प्रतिश्त बेहत कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रोडवेज, स्टांप एवम् निबंधन कार्यालय तथा नगर पालिका परिषद बलिया में भी राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करते हुए वसूली में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
? जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन एवम् अन्य अधिकारियोंगण उपस्थित रहे।
![]()

