Breaking News

थाईलैंड में भीषण भूकंप से एक ऊंची इमारत के ढहने पर तीन लोगों की मौत, 90 लापता: मंत्री

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भीषण भूकंप आने के बाद एक इमारत के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 90 अन्य लापता हैं। थाईलैंड के रक्षा मंत्री फुमथाम वेचायाचाई ने यह जानकारी दी।

वेचायाचाई ने मौजूदा बचाव प्रयासों के बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया लेकिन सबसे पहले बचाव कार्य के लिए आगे आये लोगों/कर्मियों ने बताया कि अब तक सात अन्य लोगों को बचाया गया है।
शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिससे ऊपर लगी क्रेन जमीन पर गिर गई और हवा में धूल का एक बड़ा गुबार उठा।

Loading

Back
Messenger