Breaking News

US-Iran तनाव के बीच Trump का बड़ा U-Turn, ईरानी तेल पर प्रतिबंधों से दी बड़ी राहत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत उस ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाएगा जो समुद्र में फंसा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह घोषणा की।
यह छूट शुक्रवार तक जहाजों पर लद चुके ईरानी तेल पर लागू होगी और 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।

इससे पहले ईरान ने शुक्रवार को दुनिया भर के मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को भी अपने जवाबी हमलों के तहत निशाना बनाने की धमकी दी थी, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में और अधिक युद्धपोत और मरीन भेजने की घोषणा की थी।
कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका प्रशासन वास्तव में इस क्षेत्र में सैन्य अभियानों को ‘‘समाप्त करने’’ पर विचार कर रहा है। उनकी यह पोस्ट तेल की कीमतों में और उछाल आने के बाद आयी, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में तनाव के बीच भारत के लिए राहत, दो LPG टैंकरों की आवाजाही शुरू होने के संकेत


ये विरोधाभासी संदेश ऐसे समय में आए हैं जब युद्ध के समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे।
ईरान ने ऐसे वक्त में इजराइल तथा पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में ऊर्जा स्थलों पर और हमले किए हैं जब ईद मनायी जा रही है जबकि ईरानी लोगों द्वारा फारसी नव वर्ष नवरोज मनाए जाने के बीच इजराइल ने भी तेहरान में हवाई हमले किए हैं।
ईरान के हमलों से तेल की आपूर्ति बाधित हो रही है और पश्चिम एशिया के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी खाद्य और ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

Loading

Back
Messenger