Breaking News

एयरफोर्स वन लेकर धड़धड़ाते हुए चीन में घुस गए ट्रंप, धांसू एंट्री देख चौंकी दुनिया!

एयरफोर्स वन जो अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान है। यानी कि हवा में उड़ता हुआ व्हाइट हाउस और यह हवा में उड़ता हुआ व्हाइट हाउस पहुंचा है। चीन के बीजिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एयरफोर्स वन जैसे ही चीन की धरती पर लैंड किया वहां मौजूद लोगों की खुशी सातवें आसमान पर थी। जानदार शानदार तरीके के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत हुआ है और यह स्वागत इसलिए भी बहुत खास हो जाता है क्योंकि 9 साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन के दौरे पर पहुंचा है। एक तो यह बहुत हाई प्रोफाइल दौरा है और ऊपर से अमेरिका के राष्ट्रपति का यूं आना अपने आप में सबको हैरान कर रहा है क्योंकि एक तरफ अमेरिका जहां ईरान से युद्ध में उलझा हुआ है तो दूसरी तरफ वो चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए खुद पहुंचे हुए हैं।  सबसे बड़ी बात यह है कि इस बैठक में कई तरह के अहम मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच चर्चा होनी है। जिसमें ट्रेड से लेकर ताइवान तक का मुद्दा शामिल है।  वहां लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया है। 

इसे भी पढ़ें: ईरानी विमानों को अपने यहाँ छिपा कर पाकिस्तान ने उतार दिया 1971 का कर्ज

बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिसीव करने के लिए कोई और नहीं बल्कि शी जिंगपिंग ने अपने तमाम पसंदीदा लोग एयरपोर्ट पर भेजे थे और उनका खूब लाऊ लश्कर के साथ स्वागत किया गया है। बच्चे भी दिखाई दिए जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करते हुए देखे जा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत हुआ और फिर वो अपने चित परिचित अंदाज में सबका धन्यवाद करते हुए सवार हो गए उस सवारी में जो बीते कई दिनों पहले ही चीन पहुंचाई जा चुकी थी। यानी कि अमेरिकन प्रेसिडेंट की कार द बीस्ट में। द बीस्ट पर सवार होकर अपने आगे के कार्यक्रम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बढ़ गए हैं। कुल मिलाकर दोनों पक्षों का बॉडी लैंग्वेज इस वक्त पॉजिटिव है और दोनों ही पक्षों को उम्मीद है कि कोई विनवि-विन सिचुएशन जैसा मामला ही इस बैठक से आगे निकल कर आ जाएगा और यही वजह है कि ट्रंप के स्वागत में चीन कोई कमी नहीं रखना चाहता। 

इसे भी पढ़ें: ईरान युद्ध के मंडराते खतरे के बीच China पहुंचे Trump, शी जिनपिंग से होगी अहम Summit Meeting

अमेरिकी उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने रविवार को बताया था कि राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह तथा शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेता शुक्रवार को चाय और दिन के भोजन पर फिर मिलेंगे। अमेरिका की योजना बाद में चीनी राष्ट्रपति की पारस्परिक यात्रा की मेजबानी करने की है। दोनों पक्षों ने रविवार को कहा था कि ट्रंप की यात्रा से पहले चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग अंतिम दौर की वार्ता के तहत अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के साथ व्यापार वार्ता के लिए 12 और 13 मई को दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। 

Loading

Back
Messenger