Breaking News

Cuba को तेल बेचने वाले देशों पर Trump ने शुल्क लगाने की धमकी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या उपलब्ध कराने वाले देशों से आने वाले किसी भी सामान पर शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। यह कदम मेक्सिको पर दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने इस सप्ताह कहा था कि उनकी सरकार ने कम से कम अस्थायी रूप से क्यूबा को तेल की आपूर्ति रोक दी है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला अमेरिका के दबाव में नहीं बल्कि एक ‘‘संप्रभु निर्णय’’ के तहत लिया गया है।
ट्रंप मेक्सिको पर क्यूबा सरकार से दूरी बनाने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।

Loading

Back
Messenger