पूरी दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का जिक्र हो रहा है। पूरी दुनिया एनलाइज कर रही है कि कैसे भारत अमेरिका के संबंधों को ट्रंप सबसे बुरे दौर पर ले गए। ऐसी ही एक बहस अमेरिका में भी हुई। अमेरिका के लोग भी ट्रंप के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं। तभी ऐसी ही एक बहस के दौरान जार्ज टाउन विश्वविद्यालय की एक अमेरिकी राजनीतिक एक्सपर्ट कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने एक ऐसा बयान दे दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने ट्रंप के बारे में बोलते हुए न सिर्फ उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया बल्कि उन्हें खुलकर गाली दी।
कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने इस पर जरा भी अफसोस नहीं करते हुए दोबारा दोहरा कर वो शब्द कहे। एक ऑनलाइन चर्चा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर चर्चा चर्चा हो रही थी। बातचीत पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोइद पीरजादा कर रहे थे। जिनका सवाल भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर था। मोइद पीरजादा के सवाल पर फेयर ने ट्रंप के 6 महीने के कार्यकाल पर अपनी निराशा व्यक्त की। इसके साथ ही ट्रंप को एक बेहद ही अपमानजनक शब्द से संबोधित कर दिया।
पीरज़ादा राजनीतिक विश्लेषक से पूछती हैं कि क्या अमेरिका भारत को चीन के प्रतिकार के रूप में देखने से आगे बढ़ चुका है। फेयर जवाब देती हैं कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। दुर्भाग्य से, ट्रम्प के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में बहुत ज़्यादा विशेषज्ञ नहीं हैं। अमेरिकी नौकरशाही 25 सालों से इस नीति पर काम कर रही थी। इसलिए, उनका मानना है कि इसके लिए सिर्फ़ ट्रंप प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराना नासमझी होगी। एक आशावादी के रूप में फेयर का कहना है कि उनका मानना है कि अमेरिकी नौकरशाही इसे एक साथ बनाए रखेगी। लेकिन, मेरे अंदर का निराशावादी कहता है कि यह छह महीने की बात है और हमें इस चू… के चार साल मिल गए हैं।
Christine Fair called Donald Trump a ‘Chutiya’ in an interview with Moeed Pirzada! pic.twitter.com/Qsv0CTpxor
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) August 25, 2025
![]()

