![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को…
श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए…
ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।…
अमेरिका में होने वाले यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट की मिक्स डबल्स स्पर्धा को लेकर खेल…
(अपराजिता उपाध्याय) ग्लास्गो, 28 जुलाई राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहीं भारत की निरुपमा देवी…
तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नयी दिल्ली में हाल में हुए छात्र…
फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में एक बड़े बदलाव के साथ नए दौर की शुरुआत…
आईपीएल 2025 की शुरुआत होने वाली है और ये इसका 18वां सीजन होगा। इसका खुमार अभी से फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। 22 मार्च को लीग का पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत से पहले ही आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी द्वारा टीम में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की खबर है।
टोरेंट ने खरीदी 67 प्रतिशत हिस्सेदारी
एनर्जी सेक्टर से लेकर हेल्थ सर्विसेज समेत कई क्षेत्रों में काम करने वाले टोरेंट ग्रुप ने घोषणा करते हुए कहा है कि उसने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस में 67 प्रतिशत की बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, इस डील के बाद कुछ मंजूरियां मिलने के बाद टोरेंट गुजरात टाइटंस में ये स्टेक इरेलिया कंपनी से हासिल कर लेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई की मंजूरी मिलने के बाद ये डील हुई है।
वहीं टोरेंट और इरेलिया ने बीते महीने 12 फरवरी को इस संबंध में हुए करार पर साइन किए थे और अब आईपीएल 2025 की शुरुआत से ऐन पहले ये डील डन हो गई है। तमाम शर्तों के पूरा होने के बाद टोरेंट ग्रुप ने आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस का अधिग्रहण अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस फ्रेंचाइजी को मैनेज करने में टोरेंट की व्यापक स्पेशिएलिटी लाभ मिलेगा।
टोरेंट ग्रुप देश के बड़े कारोबारी ग्रुप्स में एक है और इसका मार्केट कैपिटल करीब 2 लाख करोड़ रुपये, जबकि रेवेन्यू 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ये कंपनी फार्मास्यूटिकल्स, एनर्जी प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन समेत अर्बन गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में बड़ी प्लेयर है। ये भारत समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करीब 25 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रही है।
गौरतलब है कि, गुजरात टाइटंस टीम की अगुवाई शुभमन गिल करेंगे। जबकि टीम के हेड कोच आशीष नेहरा हैं। जीटी ने अपने पहले सीजन में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था और दूसरे सीजन में उप-विजेता बनी थी। आईपीएल टीम में हिस्सेदारी खरीदने की खबर का असर ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल रहा है और मंगलवार को ये बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं।
