Breaking News

Ballia-नवनिर्मित पुलिया के नीचे टोंस नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

📰 फेफना, बलिया: फेफना थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर और चितबड़ागांव के बीच पक्का कोट के पास टोंस नदी पर बनी नवीनिर्मित पुलिया के नीचे आज रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे-जैसे खबर फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

🚔 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया के नीचे पानी में लगभग 30 वर्षीय युवक का शव दिखाई दिया। युवक ने जींस और शर्ट पहन रखी थी। किसी ने शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

🔍 पुलिस आस-पास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी अखिलेश चंद पांडे ने बताया कि अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Back
Messenger