बलिया में सुरक्षा व्यवस्था
? बलिया में, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आज सोमवर को श्याम कटहल नाला के सौंदर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। हल्की बारिश के बावजूद, मंत्री ने कटहल नाले के सौंदर्यीकरण के लिए हो रहे कार्य को बारीकी से देखा और कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को समय रहते गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
?️ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़ी इस परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मानकों के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
? परिवहन मंत्री ने कहा कि कटहल नाला का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने से बलिया जिले को नई पहचान मिलेगी। यह जनपदवासियों के लिए सैर-सपाटे और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव कार्य किए जा रहे हैं।
![]()

