![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
नयी दिल्ली, सात अगस्त बेंगलुरु आधारित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज़’ ने शुक्रवार को…
रांची, सात अगस्त झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों…
नयी दिल्ली, सात अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर किसी…
देहरादून, सात अगस्त उत्तराखंड सरकार ने पिछले महीने भारी बारिश के दौरान देहरादून के प्रेमनगर…
नयी दिल्ली, सात अगस्त पुरानी दिल्ली के खारी बावली बाजार क्षेत्र की एक दुकान से…
नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन…
नयी दिल्ली, सात अगस्त संसद की एक समिति ने सिफारिश की है कि मौजूदा भू-राजनीतिक…
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर मचे विवाद पर अब आईसीसी की आधिकारिक राय सामने आ गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की पिच को आईसीसी मैच रेफरी और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन ने “संतोषजनक” करार दिया है। यह मुकाबला 14 से 16 नवंबर के बीच खेला गया था और सिर्फ तीन दिन में खत्म हो गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से जीत दर्ज की थी।
बता दें कि इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 और दूसरी पारी में 153 रन पर सिमट गई थी, जबकि भारतीय टीम 189 और 93 रन ही बना सकी थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत तीसरे दिन ही ढेर हो गया था। इस मैच में एकमात्र अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने लगाया था, जिन्होंने मुश्किल हालात में 136 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए थे।
मौजूद जानकारी के अनुसार, पिच पर असमान उछाल और तेज टर्न देखने को मिला, जिससे बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 27 रन देकर पांच विकेट लिए, वहीं दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर साइमन हार्मर ने मैच में कुल आठ विकेट झटके। मार्को यानसेन और रवींद्र जडेजा ने भी अहम भूमिका निभाई।
गौरतलब है कि इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला गया, जहां की पिच को आईसीसी ने ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग दी। उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम की, जो भारत में उसकी 25 साल बाद पहली टेस्ट सीरीज जीत रही।
दिलचस्प बात यह भी रही कि इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट की पिच को आईसीसी ने ‘असंतोषजनक’ करार देते हुए एक डिमेरिट पॉइंट दिया।
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ईडन गार्डन्स की पिच का बचाव करते हुए कहा कि विकेट में कोई ‘दोष’ नहीं था और यह तकनीक व मानसिक मजबूती की परीक्षा थी। वहीं, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इससे अलग राय रखते हुए कहा कि पिच उम्मीद से ज्यादा सूखी और टूटती हुई थी, जिससे जल्दी टर्न मिलने लगा।
