Breaking News

हजारों लोगों की मौजूदगी में उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, बेटे प्रिंस युकेश देंगे मुखाग्नि

बलिया में बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा

🕊️ बलिया में बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में इलाके के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बताया गया है कि अंतिम यात्रा में 20 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए। लोग अपने नेता को “उमाशंकर सिंह अमर रहें” के नारे लगाते हुए अंतिम विदाई दे रहे हैं।

🚶‍♂️ उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार बलिया के बयासी घाट पर गंगा किनारे किया जाएगा। उनका पैतृक गांव खनवर से यह घाट करीब 45 किलोमीटर दूर है। उनके बेटे प्रिंस युकेश उन्हें मुखाग्नि देंगे। बयासी घाट पर उमाशंकर सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

🌿 अंतिम संस्कार से पहले उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खनवर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके समर्थक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जो लोग उमाशंकर सिंह जी के अपार संकल्प की घड़ी में लाचार, अकाउंट देखकर इनकम (कमाई) देखना चाहते थे, उन्होंने बलिया के लाखों लोगों की आंखों के आंसू, दिल के भाव गिन लेने चाहिए। शायद असली कमाई यही थी, जो लाचार में खोजी जाती रही।

🕯️ उमाशंकर सिंह 55 वर्ष के थे और लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के लिए वह अमेरिका भी गए थे, लेकिन बीमारी चौथे स्टेज तक पहुंच चुकी थी।

📰 5 अगस्त को दिल्ली में उनका निधन हुआ था। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर लखनउ लाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देते वक्त उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती काफी भावुक देखी गईं।

🌾 देर रात पार्थिव शरीर लखनउ से बलिया लाया गया था। रात में भी अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ संख्या में लोग अपने लोकप्रिय विधायक को अंतिम बार देखने पहुंचे।

Loading

Back
Messenger