Breaking News

Rajasthan: सहकारी समिति का सहायक व्यवस्थापक रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को अजमेर में ग्राम सेवा सहकारी समिति के सहायक व्यवस्थापक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अजमेर के ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड धातोल के सहायक व्यवस्थापक परमेश्वर कुमार प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो के बयान के अनुसार शिकायत मिली थी कि परिवादी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि स्वीकृत करने की एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।
ब्यूरो की टीम ने आज जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी सहायक व्यवस्थापक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है।

Loading

Back
Messenger