📰 बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने एक दुकान पर हमला बोलकर मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। मामला 17 दिसंबर 2025 का है।
🚔 वादी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि आरोपियों ने हाकी, डंडे, लोहे की रॉड आदि से उसकी दुकान पर हमला कर दिया। इस दौरान मेरे दुकान पर काम करने वाले दो लड़कों को मार-पीटा गया। दो दुकानों में तोड़फोड़ कर आरोपी दुकान में रखे मोबाइलों व पैसे भी अपने साथ लेकर गए। मामले में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम जुटी थी।
🔍 इसी क्रम में कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह ने हमराह कां. प्रवेश तिवारी, संदीप कुमार यादव व जयसिंह के साथ क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त हरेराम पुत्तर रामबचन (निवासी पांडेयपुर मिश्र, थाना फेफना, बलिया) को कटहल नाले के पास से गिरफ्तार किया गया।
![]()

