Breaking News

Team India का Ireland टूर हुआ कन्फर्म, England से पहले जून में खेलेगी T20 Series

इंग्लैंड के सफेद गेंद के दौरे से पहले विश्व चैंपियन भारत जून में टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए आयरलैंड का दौरा करेगा।
आयरलैंड के हाई परफोरमेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इस श्रृंखला की पुष्टि तब की जब उन्होंने पॉल स्टर्लिंग के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के पद से हटने के फैसले की घोषणा की।
भारत 20 जून को खत्म होने वाली एक टेस्ट और तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी कर रहा है।

इसके बाद भारत एक जुलाई से 19 जुलाई तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगा जबकि आयरलैंड श्रृंखला इंग्लैंड श्रृंखला से पहले होगी।
ग्राहम वेस्ट ने कहा कि भारत के साथ होने वाली यह श्रृंखला उनकी आने वाली गर्मियों की योजनाओं का हिस्सा है।
वेस्ट ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन पक्का होने के साथ पॉल (स्टर्लिंग) का टी20 कप्तान के पद से हटने का फैसला नए कप्तान को अपनी शैली और कार्यप्रणाली को लागू करना शुरू करने का मौका देता है जिसकी शुरुआत जून में भारत के साथ होने वाली श्रृंखला से होगी। ’’

भारत ने पिछले सात साल में तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है।
स्टर्लिंग वनडे में आयरलैंड की कप्तानी करना जारी रखेंगे और उन्होंने कहा कि वे सभी प्रारूपों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading

Back
Messenger